Madhya Pradesh

जबलपुर में बेख़ौफ हुए लुटेरे,स्टेशन के बाहर मोबाइल लूटकर भागे लुटेरे,तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर में बेख़ौफ हुए लुटेरे,स्टेशन के बाहर मोबाइल लूटकर भागे लुटेरे,तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर। सिविल लाईन रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर डीआरएम ऑफिस वाली गली से फोन में बात करते हुए जा रहे एक युवक का मोबाइल स्कूटी सवार दो अज्ञात लड़कों ने लूट लिया। पुलिस ने बताया कि रेलवे पुल के पास गोटेगांव निवासी जिला न्यायालय जबलपुर में सहायक ग्रेड 3 के पद में पदस्थ 37 वर्षीय अमित कुमार मेहरा सुबह 10 बजे इटारसी कटनी मेमो से अपने घर गोटेगांव से जबलपुर ड्यूटी करने आया था रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर डीआरएम ऑफिस वाली गली से फोन में बात करते हुए जा रहा था तभी पीछे से दो अज्ञात व्यक्ति स्कूटी से आये और झपट्टा मारकर उसका ओप्पो कंपनी का मोबाइल छीनकर ले गए। मोबाइल की कीमत लगभग 5 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button