Madhya Pradesh

जबलपुर में दो पक्षों में हुआ विवाद, दीवाल बनाने की बात पर दोनों पक्षों में चले लाठी और डंडे, पुलिस ने किया मामला दर्ज

दो पक्षों में हुआ विवाद, दीवाल बनाने की बात पर दोनों पक्षों में चले लाठी और डंडे, पुलिस ने किया मामला दर्ज

जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव समाज के दो पक्षों के लोगों के बीच मामूली सी बात पर वाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर एक दूसरे पर जान लेवा हमला कर दिया इस घटना में दोनों ही पक्ष के लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों की शिकायत पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जान शुरू कर दी है

पाटन थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रंजीत यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम छितुरहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका घर विंद्रावन यादव के घर के पास है विंद्रावन यादव ने उसकी जगह में उसके द्वारा वनवायी गयी बीम पर दीवार बना दी इसी बात पर उसने विंद्रावन यादव से कहा कि तुमने मेरी हद में दीवार क्यों बना ली तो विंद्रावन यादव, राजेन्द्र यादव, अन्नू यादव और राजा यादव सभी उसके साथ गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो अन्नू यादव उसके साथ झूमाझपटी करने लगा राजेन्द्र यादव ने डंडे से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी, उसके पिता जी कढ़ोरीलाल यादव बीच बचाव करने लगे तो राजा यादव उसके पिता जी झूमाझपटी करने लगा तथा विंद्रावन यादव ने लाठी से हमलाकर उसके पिताजी के सिर में चोट पहॅुचा दी तथा चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 118(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वहीं राजेन्द्र यादव उम्र 50 वर्ष निवासी छितुरहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है उसके घर से लगकर रंजीत यादव का मकान है अपने घर में जीना के नीचे की दीवार बनायी थी इसी बात पर उसके पड़ौस का रंजीत यादव आकर बोला कि तुमने मेरी हद मे दीवार क्यों बनायी है, उसने कहा कि उसने दीवार अपने घर के जीना के नीचे अपनी हद में बनाई है इसी बात को लेकर रंजीत यादव उसे एवं उसके लड़के राजा यादव के साथ गाली गलौज करने लगा, गालियां देने से मना करने पर रंजीत यादव ने डंडा से हमलाकर राजा को हाथ में चोट पहॅुचा दी, वह बीच बचाव करने लगा तो रंजीत यादव के पिता कढ़ोरीलाल यादव आकर उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसके सीना में चोट पहॅुचा दी तथा दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

रंजीत यादव की रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 118(1), 3(5) बीएनएस तथा राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles