Madhya Pradesh

जबलपुर में नजर हटते ही जेवरों से भरा थैला हुआ गायब, मेट्रो अस्पताल से लाखों के जेवरात चोरी

नजर हटते ही जेवरों से भरा थैला हुआ गायब, मेट्रो अस्पताल से लाखों के जेवरात चोरी

मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले के गोहलपुर थाना अंतर्गत दमोहनाका स्थित मेट्रो अस्पताल में उपचार कराने आए एक परिवार के साथ चोरी की वारदात हो गई। अस्पताल के वेटिंग हॉल में रखा जेवरातों से भरा थैला अज्ञात चोर ने पार कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिवम अग्रहरि (30) निवासी स्लीमनाबाद जिला कटनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी मां को अचानक सीने में दर्द होने के कारण मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ईसीजी जांच के लिए डॉक्टर ने मां के पहने हुए सोने-चांदी के जेवरात उतरवा दिए थे।

पीड़ित शिवम ने बताया कि सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, बाली, चांदी की पायल, बिछिया और संतान सातों सहित अन्य जेवर एक थैले में रखकर वेटिंग हॉल में रखे गए थे। रात करीब 12:30 बजे जब परिवार का ध्यान गया, तो जेवरातों वाला थैला वहां से नदारद था। अस्पताल की भीड़ और इलाज की आपाधापी का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया। जिसकी शिकायत परिवार के लोगों ने थाने में पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है

यहां घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है वहीं पुलिस का कहना है कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button