Madhya Pradesh

जबलपुर में पुरानी रंजिश पर युवक को ऐसा मारा की हो गई मौत! शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद, आरोपी फरार

पुरानी रंजिश पर युवक को ऐसा मारा की हो गई मौत! शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद, आरोपी फरार

मध्य प्रदेश का संस्कारधानी शहर जबलपुर इन दिनों अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है. छोटी-छोटी बातों पर युवा आपा खो बैठते हैं और वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे. शहर में खुलेआम चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यही वजह है कि चाकूबाजी के मामलों में जबलपुर मध्यप्रदेश में अव्वल बना हुआ है जहा एक बार फिर ऐसी ही सनसनीखेज घटना सामने आई जहा दो थाना क्षेत्र में युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई.

जबलपुर में कुछ घंटों के भीतर दो हत्याएं हो गईं। शक्ति नगर चौपाटी में चायनीज फूड ठेला संचालक 40 साल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या हुई। वहीं राजीव नगर में 28 साल के अंकित ठाकुर को घर के सामने पीटा गया और वह सुबह मृत मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे दो युवक घर के सामने पहुंचे और अंकित ठाकुर से मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसी बाहर आए तो आरोपी भाग निकले। परिवार अंकित को घर ले आया, जहां उसे सुलाया गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब वह नहीं उठा तो मां ने कमरे में जाकर देखा, जहां वह मृत अवस्था में मिला।

अंकित की मां ने बताया कि रात को अंकित घर के सामने टहल रहा था, तभी अंजुल ठाकुर, सौरभ और यश नामक युवक वहां पहुंचे और लात-घूंसों से हमला कर दिया। परिवार ने यह भी बताया कि 25 नवंबर को भी इन्हीं युवकों ने अंकित पर चाकू से हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था।

घटना से पहले अंकित अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था और आरोपी भी वहीं मौजूद थे। माना जा रहा है कि नशे में अंकित और अंजुल के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने घर के सामने दोबारा हमला कर दिया।

मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने अंकित को घर ले जाकर सुला दिया था। सुबह उसकी मौत का पता चला। परिवार का आरोप है कि अंजुल और उसके साथी पड़ोस में दबदबा बनाए रखने के लिए आए दिन मारपीट करते थे।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मानस द्विवेदी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में रात को पड़ोस के लड़कों से विवाद और मारपीट की पुष्टि हुई है। टीआई ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button