Madhya Pradesh

जबलपुर में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, पहाड़ी किनारे से बेच रहा था अंधेरे में शराब

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, पहाड़ी किनारे से बेच रहा था अंधेरे में शराब

जबलपुर की गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर चौकी पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी के द्वारा एकलव्य छात्रावास के सामने स्थित मकान के बाजू में पहाड़ी के किनारे अंधेरे में शराब बेचने के लिये रखा हुआ था जहां मुखबीर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी के तहत मामला दर्ज किया है
थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल ने बताया कि  विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर छापर निवासी गंगा सोनकर एकलव्य छात्रावास के सामने स्थित मकान के बाजू में पहाड़ी के किनारे अंधेरे में शराब बेचने के लिये रखा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई एकलब्य छात्रावास के सामने स्थित मकान के बाजू में पहाड़ी किनारे अंधेरे में एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस  को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम गंगा उर्फ गंगू सोनकर उम्र 55 वर्ष निवासी रामपुर छापर गोरखपुर बताया जिसके द्वारा पत्थरों के बीच छुपाई हुयी चारों बोरियों को चैक करने पर कुल 304 पाव देशी शराब कीमती लगभग 30 हजार रूपये की रखी मिली जिसे जप्त करते हुये आरोपी गंगा उर्फ गंगू सोनकर के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव,आरक्षक रीतेश नेमा,रामकृष्ण, कैलाश, माखन की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button