Madhya Pradesh

जबलपुर में बेखोफ बदमाशों ने चलाई गोलियां, पुरानी रंजिश के चलते घुंसौर गांव के सरपंच को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बेखोफ बदमाशों ने चलाई गोलियां, पुरानी रंजिश के चलते घुंसौर गांव के सरपंच को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाश ढाबा में देर शाम गोली चलने से सनसनी फैल गई, बाइक पर पहुंचे दो बदमाशों ने शहपुरा स्थित घंसौर गांव के सरपंच दुर्गेश पटेल पर पीछे से फायरिंग कर दी, बदमाशों ने चार राउंड फायर किए जिनमें से एक गोली पीठ से होते हुए पेट से बाहर निकल गई, जबकि तीन गोलियां शरीर के आसपास से निकलीं, वारदात के तत्काल बाद दुर्गेश ने अपने परिचितों को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी जिसके बाद उन्हें पहले मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली कमर के पास रीढ़ की हड्डी को छुते हुए पेट से निकल गई थी, मेडिकल में सोनोग्राफी और प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है, फिलहाल दुर्गेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है वहीं दुर्गेश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि खमदेही गांव के रहने वाले संग्राम सिंह से पुरानी रंजिश चल रही है, वह रोजाना की तरह आकाश ढाबा पहुंचे थे जहां संग्राम सिंह की गाड़ी पीछा करते हुए पहुंची उन्होंने काफी देर तक ढाबे में समय बिताया लेकिन जब खतरे का एहसास हुआ तो अपने दोस्तों को फोन लगाने के लिए वह ढाबे के बाहर निकले इसी दौरान उन पर हमला हो गया। बहरहाल भेड़ाघाट थाना पुलिस ने दुर्गेश के परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज करते हुए वारदात की जांच शुरू कर दी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles