Madhya Pradesh

3 किलो मादक पदार्थ के साथ 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज

3 किलो मादक पदार्थ के साथ 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज

जबलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में धनवंतरी नगर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग को करीब 3 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

मामला जबलपुर के धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र का है, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मादक पदार्थ लेकर अंधमुख बायपास से गौरीघाट की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर जसूजा सिटी स्थित मचान रेस्टोरेंट के सामने दबिश दी।

पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली। तलाशी के दौरान थैले से तीन खाकी रंग के पैकेट बरामद हुए, जिनमें मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था। बरामद गांजे का कुल वजन लगभग 3 किलोग्राम बताया जा रहा है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवबालक पटेल निवासी ग्वारीघाट बताया। आरोपी की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर मादक पदार्थ जब्त किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी दुर्गेश मायावी के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है या फिर अकेले ही मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।

शहर में लगातार सामने आ रहे नशे के कारोबार के मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी हाल में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button