Madhya Pradesh

जबलपुर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में करेली से पहुंचे थे बदमाश, गढ़ा पुलिस ने मेडिकल अस्पताल के पास घेराबंदी कर किया गिरफ्तार,

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में करेली से पहुंचे थे बदमाश, गढ़ा पुलिस ने मेडिकल अस्पताल के पास घेराबंदी कर किया गिरफ्तार,

जबलपुर के गढ़ा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के न्यूरो वार्ड के पास घेराबंदी कर पजेरो सवार दो युवकों को दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दरअसल गढ़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि लग्जरी पजेरो गाड़ी में सवार होकर युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं और वे हथियारों से लैस हैं।

इस सूचना के आधार पर गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने टीम बनाकर आरोपियों की घेराबंदी कर दबोचने के निर्देश दिए। सूचना के आधार पर पुलिस ने युवकों को जब हिरासत में लिया तो उनके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक यादव और शहबाज खान बताया है दोनों ही युवक करेली के रहने वाले हैं। करेली से पजेरो पर सवार होकर और घातक हथियार के साथ वे जबलपुर क्यों पहुंचे हैं, इस संबंध में पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

दरअसल हनुमान ताल में हुई एक वारदात के तार भी आरोपियों से जुड़ रहे हैं। इस मामले में घायल का पकड़े गए युवक से रिश्तेदारी है, इस आधार पर पुलिस आरोपियों के शहर आने और मेडिकल अस्पताल के इर्द-गिर्द संदिग्ध हालत में घूमने के पहलू पर भी पूछताछ कर रही है।

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि करेली से आए दोनों युवक जबलपुर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें दबोचकर उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया।

उल्लेखनीय भूमिका-
आरोपियों को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, आशा महोरे, रामाशीष यादव, प्रधान आरक्षक अरूण रघुवंशी प्रधान आरक्षक आनंद परते, आरक्षक जितेन्द्र कटारे, राजकुमार बघेल, शैलेन्द्र पाटकर, संतोष जाट, आरक्षक चालक राजेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles