Madhya Pradesh

जबलपुर में महिला से सोने का हार लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

महिला से सोने का हार लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत 9 फरवरी की रात एक महिला से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया करीब 7 लाख रुपये कीमत का सोने का हार बरामद किया है। फरियादिया श मीना सोनी निवासी यादव कॉलोनी, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह भोपाल से एक शादी समारोह से लौटकर बजरंग नगर कटंगी रोड स्थित टीवीएस शोरूम के पीछे जा रही थीं, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनके गले से करीब 5 तोला वजनी सोने का रानी हार झपट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

​जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने दीनदयाल बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर प्रिंस हल्दकार (21 वर्ष) और तनिष्क कोरी (20 वर्ष), निवासी कंचनपुर अधारताल, को गिरफ्तार किया

आरोपी ने पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छीना गया हार और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (एमपी 20 जेड क्यू 9134) जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles