Madhya Pradesh

जबलपुर में मामूली विवाद पर चले लाठी डंडे, शिकायत पर पुलिस ने किया दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

मामूली विवाद पर चले लाठी डंडे, शिकायत पर पुलिस ने किया दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर हुए विवाद के चलते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर एक दूसरे को घायल कर दिया घटना में घायल हुए दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचकर एक दूसरे की शिकायत दर्ज कराया जहां पुलिस ने शिकायत पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है

बरगी थाना पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि संतोष रजक उम्र 45 वर्ष निवासी खेरमाई मोहल्ला बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फल की दुकान चलाता है आज बस स्टेण्ड स्थित अपनी दुकान में था लगभग 11 बजे शीतल प्रजापति ने उसे फोन लगाकर बुलाकर कहा कि तुम अपना तार अलग कर लो मुझे अपने घर की दीवाल बनानी है, उसने कहा कि उसके घर में तार पहले से लगा है एवं तार अलग करने से मना किया इसी बात पर शीतल प्रजापति एवं शीतल प्रजापति का पति अमित, मामा अनन्त, राजू मिलकर उसके साथ गाली गलोज करने लगे, उसकी बेटी संगीता एवं पत्नी सुधा ने उन्हें गालियां देने से मना किया तो अमित और अमित की पत्नी शीतल, अनन्त प्रजापति, राजू प्रजापति ने उसकी पत्नी सुधा एवं बेटी संगीत को गाली गलोज कर हाथ मुक्कों से मारपीट की शीतल एवं अमित ने पत्थर से हमलाकर उसकी पत्नी केा नाक में एवं बेटी को सिर तथा उसे भी अंदरूनी चोट पहॅुचा दी तथा सभी जान से मारने की धमकी दिये।

वहीं श्रीमति चम्पा चक्रवर्ती उम्र 40 वर्ष निवासी खेरमाई मोहल्ला बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने घर में पानी निकासी का पाईप लगवा रही थी इसलिये उसने संतोष रजक को पाईप लगाने की बात फोन पर बतायी थी तो संतोष रजक, संतोष की पत्नी सुधा रजक, संगीता रजक, प्रदीप रजक आकर बोले कि हम यहां से पाईप नहीं लगाने देगें, उसने कहा कि पाईप लगाने दो इसी बात पर सभी उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे, आवाज सुनकर उसके पति अमित चक्रवर्ती आकर गालियां देने से मना किये तो संतोष रजक, संतोष की पत्नी सुधा रजक, बेटी संगीता रजक, प्रदीप रजक उसके एवं उसके पति केा गाली गलोज कर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट कर उसके शरीर में अंदरूनी चोट पहुॅचाये तथा जान से मारने की धमकी दिये।

यहां मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button