Madhya Pradesh

जबलपुर में मोनू झारिया की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस

मोनू झारिया की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस

जबलपुर स्थित कांचघर में हुई मोनू झारिया की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 29 दिसम्बर को मोनू जब अपने दोस्तों से मिलने के लिए आया था. इस दौरान आर्यन ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. इस आशय की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता से पत्रकारों को चर्चा में दी है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामपुर मांडवा बस्ती में रहने वाला मोनू झारिया दशहरा के समय अपने दोस्तों से मिलने के लिए आया था. उस वक्त गरबा में दोनों को धक्का लगने को लेकर विवाद हो गया था. जिसपर मोनू झारिया ने आर्यन पर चाकू से हमला कर दिया था. हमले में घायल आर्यन का कई दिनों तक इलाज चला. इसके बाद आर्यन ठीक हो गया तो हर वक्त मोनू से बदला लेने की फिराक में रहता था. 29 दिसम्बर को मोनू झारिया अपने दोस्त आशीष बघेल कांचघर मिलने आया था. मोनू जब चाट के ठेले पर खड़े होकर पानीपुरी खा रहा था. इस दौरान आर्यन का दोस्त तुषार वहां से गुजर रहा था.

उसने मोनू को पहचान लिया और तुरंत आर्यन को फोन कर सूचना दी कि उसका दुश्मन आशीष के ठेले पर खड़ा है. जानकारी मिलते ही आर्यन अपने साथी तुषार चौधरी, साहिल चौधरी व नवीन के साथ दो बाइकों पर सवार होकर मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए चाकू और बका से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमलावरों ने उसे तब तक मारा जब तक उसकी मौके पर ही मौत नहीं हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इस मामले में पुलिस की टीमों द्वारा आरोपियों की संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी. आज पुलिस को खबर मिली कि आरोपी अपने परिजनों से मिलने के बाद शहर से भागने की फिराक में है, जिसपर पुलिस ने दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या का मास्टरमाइंड आर्यन था.

मोनू झारिया की हत्या के बाद आरोपी आर्यन, तुषार, साहिल व नवीन बाइक से नरसिंहपुर की ओर फरार हो गए थे. पुलिस लगातार उनका पीछा कर रही थी. इस दौरान चारों ने नरसिंहपुर, मझौली और गोसलपुर में भी कई जगह छिपकर फरारी काटी. आज आरोपी परिवार वालों से मिलने और पैसे लेने जबलपुर लौटे थे. इसी दौरान पुलिस को उनकी मौजूदगी की सूचना मिली. इसके बाद घमापुर, सिविल लाइन, बेलबाग और ओमती थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कुचबंदिया मोहल्ले में घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles