Madhya Pradesh

पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल, शास्त्री ब्रिज के पास अवैध आहते में रोज जम रही महफिल

पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल, शास्त्री ब्रिज के पास अवैध आहते में रोज जम रही महफिल

जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री ब्रिज के पास अवैध आहते के संचालन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शराब ठेकेदारों द्वारा दुकान के पिछवाड़े बनाए गए इस अवैध अड्डे पर हर शाम खुलेआम शराबखोरी हो रही है, लेकिन जिम्मेदार पुलिस अधिकारी मौन बने हुए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां रोजाना बड़ी संख्या में शराबी इकट्ठा होकर मैदान में बैठकर जाम छलकाते हैं, जिससे पूरे इलाके का माहौल बिगड़ रहा है। इसके बावजूद ओमती थाना पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे साफ जाहिर होता है कि या तो पुलिस अनजान बनी हुई है या फिर जानबूझकर नजरअंदाज कर रही है।

आबकारी विभाग और पुलिस की इस लापरवाही के चलते ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस अधिकारियों ने इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज किया है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध आहता संचालित हो रहा है? और क्यों जिम्मेदार पुलिस अधिकारी इस पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं?

स्थानीय रहवासियों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध आहते को तत्काल बंद कराया जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल हो सके।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles