Madhya Pradesh

जबलपुर में युवक के साथ हुई चाकूबाजी,घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपियो की तलाश में जुटी पुलिस

युवक के साथ हुई चाकूबाजी,घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपियो की तलाश में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले मैं एक बार फिर चाकू बाजी की घटना सामने आई जहां पुरानी रंजिश के चलते बेखौफ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है

घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है फिलहाल घायल युवा को इलाज के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा है

मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थानांतर्गत छुई खदान में पुरानी रंजिश के चलते अन्ना मौहल्ला निवासी देबू स्वामी पर विवाद करते हुए दो बदमाशो ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया और फरार हो गए।वही घायल को जिला अस्पताल विक्टोरिया में भर्ती करवाया गया है।

जहा सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की पतासाजी शुरू कर दी है।वही मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया की अन्ना मौहल्ला निवासी देबू स्वामी अपने दोस्तों के साथ छुई खदान मजार के पास गए हुए थे इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते मौके पर पहुचे अरमान ठाकुर और निशांत उर्फ छोटू द्वारा विवाद करते हुए देबू पर चाकू से हमला कर देबू को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।वही आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button