Madhya Pradesh

HLL और UDS प्राइवेट ठेका कंपनी की बड़ी लापरवाही,नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के सफाईकर्मी और वार्ड बॉय हड़ताल पर, चारों और फैली गंदगी

HLL और UDS प्राइवेट ठेका कंपनी की बड़ी लापरवाही,नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के सफाईकर्मी और वार्ड बॉय हड़ताल पर, चारों और फैली गंदगी

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में HLL और UDS प्राइवेट ठेका कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आई जहां मेडिकल कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते आज मेडिकल के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी जिसके चलते मेडिकल में आने जाने वाले मरीजों को और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा,

मेडिकल अस्पताल (नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज) में वार्ड बॉय और सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने और अन्य सुविधाओं की कमी के कारण हड़ताल की है, जिससे अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी फैल गई है, मरीज़ों और उनके परिजनों को भारी असुविधा हो रही है, और गैर-प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा वेंटिलेटर जैसे उपकरणों के संचालन जैसी गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में है।

हड़ताल के मुख्य कारण,वेतन भुगतान में देरी, कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन समय पर नही मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इसके जिम्मेदार प्राइवेट ठेका कंपनी है

हड़ताल का असर,अस्पताल में गंदगी,
सफाई न होने से पूरे परिसर, वार्डों, गलियारों और शौचालयों में गंदगी फैली हुई है। मरीजों को परेशानी: इलाज के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं के लिए भी मरीज़ों को संघर्ष करना पड़ रहा है।

प्रशासन का रुख,
अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं,यह स्थिति मेडिकल अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं और स्वास्थ्य व्यवस्था में खामियों को उजागर करती है, जहां वेतन और सुविधाओं के अभाव में मरीज़ों का जीवन खतरे में पड़ रहा है।

मेडिकल कर्मचारियों का आरोप,
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में HLL और UDS प्राइवेट ठेका कंपनी की लापरवाही के चलते उन्हें यह परेशानियां आ रही है जिसकी शिकायत उनके द्वारा मेडिकल के डीन नवनीत सक्सेना अधीक्षक अरविंद शर्मा को भी शिकायत दि है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक प्राइवेट ठेका कंपनी के खिलाफ कोई भी कम नहीं उठाया है जिसके चलते मेडिकल अस्पताल के कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की,

चुप्पी सजे बैठे हुए मेडिकल अधीक्षक,
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में प्राइवेट ठेका कंपनी के अधिकारियों की मनमानी के चलते मेडिकल के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी सादे हुए हैं जिन्हें कंपनी के बारे में हर जानकारी होने के बाद भी ठेका कंपनी के अधिकारियों पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है आखिर इसका जिम्मेदार कौन है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button