Madhya Pradesh

जबलपुर में युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक की बीच सड़क चप्पल और थप्पड़ों से धुनाई

युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक की बीच सड़क चप्पल और थप्पड़ों से धुनाई

जबलपुर। संस्कारधानी के व्यस्ततम क्षेत्र छोटी लाइन फाटक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवतियों ने एक युवक को बीच सड़क पर रोककर उसकी जमकर धुनाई कर दी। रात के सन्नाटे में युवतियों का यह ‘रौद्र रूप’ देख वहां से गुजर रहे राहगीर ठिठक गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवतियों ने युवक पर चप्पल और थप्पड़ों की ऐसी बौछार की कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और यातायात भी बाधित हुआ।

​हंगामे का यह वीडियो अब गुरुवार की सुबह 6 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवतियां युवक पर बुरी तरह बरस रही हैं, जबकि युवक खुद को बचाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, इस पूरे विवाद की असल वजह क्या थी, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। किसी ने छेड़खानी की आशंका जताई है तो कोई इसे आपसी विवाद मान रहा है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन युवतियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है, लेकिन वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button