Madhya Pradesh

जबलपुर में बीच बाजार खुलेआम बदमाशों ने चलाई चाकू, घटना दिनांक से आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से फरार,घमापुर क्षेत्र में बेलगाम बेखौफ बदमाश,

बीच बाजार खुलेआम बदमाशों ने चलाई चाकू, घटना दिनांक से आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से फरार,घमापुर क्षेत्र में बेलगाम बेखौफ बदमाश,

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के घमापुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई बीच बाजार चाकूवाजी की घटना अंजाम देने वाले देखो बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से फरार बताए जा रहे हैं जहां तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है और आरोपी बेखौफ होकर खुलेआम घूम रहे हैं घमापुर क्षेत्र में बढ़ते अपराधों में थाना प्रभारी की बिल्कुल भी लगाम नहीं है वही खुलेआम बीच बाजार चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया गया, होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस की पेट्रोलिंग और गस्त को भी बढ़ाया गया है उसके बाद घमापुर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है
खून से लथपथ युवक पहुंचा मेडिकल अस्पताल,
घटना में घायल हुए शंकर सिंह राजपूत सतपुला थाना घमापुर क्षेत्र का निवासी है घायल की पत्नी सुषमा राजपूत ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि 3 तारीख की रात को 9 बजे उसका पति अपने घर से बाजार के लिए किसी काम से गया हुआ था जहां बाजार में अज्ञात बेखौफ बदमाशों ने बिना किसी बात पर शंकर सिंह राजपूत पर चाकू से हमला कर दिया चाकू बाजी की घटना में शंकर पेट से आते बाहर निकल आई घटना के बाद शंकर खून से लथपथ हाथों में आते लेकर अपने घर पहुंचा जहां परिजनों ने उसे देखा तो वह घबरा गए और उसे तुरंत लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा है वही उसकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है
घटना दिनांक से ही फरार चल रहे आरोपी,
घटना में घायल हुए युवक की खबर मिलते ही घमापुर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मेडिकल अस्पताल पहुंची जहां घायल के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने का मामला दर्ज किया गया है जहां अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी अज्ञात और घटना दिनांक से ही खराब चल रहे हैं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles