Madhya Pradesh

जबलपुर में रात के अंधेरे में अवैध खनन पर थाना प्रभारी भावना तिवारी का शिकंजा, JCB सहित चालक पकड़ा

जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में पहाड़ी से कथित अवैध खनन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भावना तिवारी ने मोर्चा संभाला। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अपनी पुलिस टीम को तत्काल सक्रिय किया और मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही JCB लेकर आरोपी भाग निकले, लेकिन थाना प्रभारी भावना तिवारी की सतर्कता और लगातार कार्रवाई के चलते JCB को तलाश कर बरामद कर लिया गया।

पुलिस की जांच में JCB को धामधा में एक ढाबे के पीछे छिपाकर रखा हुआ पाया गया। मौके से JCB चालक सुनील साहू को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रात के समय ग्राम टाला देवरी की पहाड़ी से मिट्टी के साथ लौह पत्थर जैसे टुकड़ों का कथित उत्खनन किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने JCB क्रमांक MP17 DA 1141 को जब्त कर थाने में खड़ा कराया और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचना दी।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भावना तिवारी की सक्रिय निगरानी और टीम की मुस्तैदी अहम रही। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक छोटे सिंह, आरक्षक जितेंद्र राय, आरक्षक उदय प्रजापति और आरक्षक संदीप विश्वकर्मा की भूमिका रही।

थाना प्रभारी भावना तिवारी का सख्त संदेश,
थाना प्रभारी भावना तिवारी का स्पष्ट संदेश है कि थाना क्षेत्र में अवैध खनन, अवैध परिवहन या प्राकृतिक संसाधनों के दोहन की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की यह कार्रवाई बताती है कि रात का अंधेरा अवैध कारोबार करने वालों के लिए सुरक्षा की गारंटी नहीं, क्योंकि गोसलपुर पुलिस की नजर हर अवैध गतिविधि पर है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button