Madhya Pradesh

जबलपुर में शराब के लिए पैसों की मांग पर शहर में बढ़ी हिंसा: अलग-अलग इलाकों में 5 वारदातें, कई लोग घायल—पुलिस की दबिश जारी

शराब के लिए पैसों की मांग पर शहर में बढ़ी हिंसा: अलग-अलग इलाकों में 5 वारदातें, कई लोग घायल—पुलिस की दबिश जारी

जबलपुर शहर में शराब के लिए पैसों की मांग को लेकर हिंसक घटनाएं तेजी से बढ़ती नजर आ रही हैं। बीते 24 घंटों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 5 गंभीर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

संजीवनी नगर थाना क्षेत्र:
गौरव उर्फ गौरी ठाकुर (21), निवासी गढ़ा बाजार, पर अंशुल केवट और लक्की ठाकुर ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उससे शराब के लिए ₹1000 की मांग की थी। इनकार करने पर गौरव को पीठ, पेट और जांघ में गंभीर चोटें पहुंचाई गईं।

कटंगी थाना क्षेत्र:
गुड्डू सिंह लोधी (48), निवासी ग्राम नीमी, के घर में घुसकर मोहन सिंह लोधी ने लाठी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोपी ने शराब के लिए ₹1000 मांगे थे और मना करने पर हमला कर दिया।

रांझी थाना क्षेत्र (पहला मामला):
सांतनु सेठ (58), निवासी सागर कॉलोनी, को उनके बेटे अबीर सेठ ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी ने शराब पीने के लिए ₹2000 की मांग की थी, पैसे न मिलने पर वारदात को अंजाम दिया।

रांझी थाना क्षेत्र (दूसरा मामला):
शुभम दाहिया (24), निवासी बड़ा पत्थर, को वेद राजपूत, विकास सोनकर, समर सोनकर और शान सोनकर ने घेरकर मारपीट की। आरोपियों ने ₹1500 की मांग की थी और इनकार करने पर हमला कर दिया।

गढ़ा थाना क्षेत्र:
अजीत चौधरी (34), निवासी चौधरी मोहल्ला पुरवा, को विशाल रैदास ने पहले गाली-गलौज की और फिर पेचकस से हमला कर घायल कर दिया।

सभी मामलों में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने यह संकेत दिया है कि शराब के लिए पैसों की मांग अब गंभीर अपराध का रूप ले रही है, जिस पर पुलिस सख्त नजर बनाए हुए है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles