Madhya Pradesh

जबलपुर माढ़ोताल पुलिस की सख्त कार्रवाई: बमबाजी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकालकर दिखाया कानून का खौफ—फरार आरोपियों की तलाश जारी

माढ़ोताल पुलिस की सख्त कार्रवाई: बमबाजी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकालकर दिखाया कानून का खौफ—फरार आरोपियों की तलाश जारी

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में रंगदारी और बमबाजी की वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए अपराधियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका सार्वजनिक जुलूस निकाला, जिससे साफ संदेश दिया गया कि अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

करमेता पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी सुमित चौबे ने थाना माढ़ोताल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते कुछ दिनों से सौरभ यादव नामक व्यक्ति इंस्टाग्राम के माध्यम से उनसे 1 लाख रुपये की अवैध मांग कर रहा था। पैसे नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

घटना 10 जून 2026 की है, जब शाम करीब 4:15 बजे सौरभ यादव ने फोन कर धमकी दी कि वह उनके घर पर बम फिंकवा देगा। कुछ ही देर बाद मोहित उर्फ मुन्नी विश्वकर्मा, शिवांक विश्वकर्मा और उनके अन्य साथी साजिश के तहत सुमित के घर में घुस आए और बम व पत्थरों से हमला कर दिया। बम की तेज आवाज से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही माढ़ोताल पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की मुस्तैदी का परिणाम रहा कि दो आरोपियों—आजाद बेन और दीपक रजक—को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का क्षेत्र में जुलूस निकाला, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा और अपराधियों में खौफ का माहौल बना। यह कार्रवाई माढ़ोताल पुलिस की सख्त कार्यशैली को दर्शाती है।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं सहित विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं मुख्य आरोपी सौरभ यादव सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। माढ़ोताल पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button