Madhya Pradesh

जबलपुर में लूट और झपटमारी गैंग का पर्दाफाश, टीआई विपिन ताम्रकार की टीम ने 3 बदमाश दबोचे, एक फरार

लूट और झपटमारी गैंग का पर्दाफाश, टीआई विपिन ताम्रकार की टीम ने 3 बदमाश दबोचे, एक फरार

 

जबलपुर में लगातार हो रही लूट और झपटमारी की घटनाओं पर आखिरकार थाना अधारताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के एक गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस के अनुसार पहली घटना में अमित खटीक नामक युवक अपनी साइकिल से जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसकी जांघ पर वार किया और उसका वीवो मोबाइल फोन तथा 8 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

वहीं दूसरी घटना में रुचि ठाकुर जयप्रकाश नगर से अक्षरा लाइब्रेरी जा रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उनका बैग झपट लिया। बैग से मोबाइल निकालकर आरोपी बैग को सड़क पर फेंककर फरार हो गया।

दोनों वारदातों के बाद थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने विशेष टीम गठित कर घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कुनाल कोल, छोटू उर्फ अभिषेक चौधरी और तुषार रजक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। वहीं प्रिंस कोल अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

आरोपियों के कब्जे से होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-20 MK-7426), रेडमी कंपनी का मोबाइल, वीवो कंपनी का मोबाइल, वनप्लस नॉर्ड CE-3 Lite मोबाइल तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया मछलीनुमा चाकू बरामद किया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार, उप निरीक्षक दीपक मंडलोई, सहायक उप निरीक्षक अशोक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रताप धुर्वे, आरक्षक दुर्गेश दुबे, आरक्षक सुरजीत जाट, आरक्षक शशिप्रकाश, आरक्षक अनिल शर्मा और आरक्षक कुलदीप साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अधारताल थाना पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल दो बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ है, बल्कि शहर में सक्रिय लूट और झपटमारी करने वाले अपराधियों को भी बड़ा संदेश गया है कि कानून से बचना अब आसान नहीं होगा। पुलिस अब फरार आरोपी प्रिंस कोल की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी शहर की अन्य लूट और झपटमारी की वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button