Madhya Pradesh

जबलपुर के नगर निगम में EOW का छापा: रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार अकाउंटेंट,

नगर निगम में EOW का छापा: रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार अकाउंटेंट,

मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आए दिन कोई न कोई भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी घूस लेते पकड़ा जाता है। ऐसा ही मामला जबलपुर जिले से सामने आया है। यहां पर अकाउंटेंट को 5 हजार की रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथों पकड़ा है।

सैलरी रिलीज करने के लिए मांगी गई थी घूस,
मामला जबलपुर के नगर निगम के ही एक कर्मचारी पी. रामाराव से जुड़ा है। रामाराव का लगभग 25 हजार रुपये का मेडिकल वेतन बकाया था। इस राशि को रिलीज करने के बदले में अकाउंटेंट राकेश शर्मा लगातार उनसे पैसों की मांग कर रहा था शिकायतकर्ता कई दिनों से ऑफिस के चक्कर काट रहा था, लेकिन राकेश शर्मा “फ्री नहीं हूँ” कहकर उसे टाल देता था।

दो दिन पहले जब रामाराव की मुलाकात ऑफिस के बाहर राकेश शर्मा से हुई, तो आरोपी ने स्पष्ट कहा— “जब तक 3,000 रुपये नहीं मिलेंगे, तब तक काम नहीं होगा।” परेशान होकर रामाराव ने इसकी शिकायत EOW मुख्यालय में कर दी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी कर्मचारी को पकड़ने के लिए शनिवार को जाल बिछाया।

सरकारी दफ्तरों में छुट्टी होने के बावजूद आरोपी ने रामाराव को नगर निगम के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पैसे लेकर बुलाया। जैसे ही रामाराव ने रिश्वत की रकम राकेश शर्मा को थमाई, सादी वर्दी में तैनात EOW की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।इसके बाद ईओडब्ल्यू टीम बाबू को पकड़कर कार में बैठाकर अपने साथ ले गई।

शिकायतकर्ता टी. रामाराव ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने पहले भी नगर निगम के एक अन्य कर्मचारी मनीष ताड़से के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। फिलहाल, EOW की टीम पकड़े गए अकाउंटेंट राकेश शर्मा से पूछताछ कर रही है और आरोपी के खिलाफ Anti-Corruption Act (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button