Madhya Pradesh

जबलपुर – बीच सड़क पर नाबालिगों का तांडव

जबलपुर - बीच सड़क पर नाबालिगों का तांडव

जबलपुर के रांझी इलाके में नाबालिगों ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। रांझी थाना इलाके के बड़ा पत्थर के समीप नाबालिगों ने मिलकर बाप बेटे पर इस कदर हमला किया कि दोनों ही घायल हो गए। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। करीब 5 मिनट तक आरोपी बीच सड़क पर खौफ का तांडव मचाते नजर आ रहे हैं। ईंट पत्थर और बेल्ट से बाप बेटे की आरोपी जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोहनिया का रहने वाला 16 साल का शिवांश पटेल अपने घर से बड़ापत्थर की ओर जा रहा था तभी रास्ते में उसे विशाल राजपूत मिला, विशाल ने किसी बात पर शिवांश के साथ मारपीट शुरू कर दी इस बीच शिवांश ने अपने पिता को भी बुला लिया लेकिन विशाल और उसके साथियों ने शिवांश के साथ ही उसके पिता पर भी बेल्ट, पत्थरों और ईंट से हमला करना शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह से बाप बेटे को मारते नजर आ रहे हैं। इस बीच सड़क पर आवाजाही होती है लेकिन किसी ने भी रोकने की कोशिश नहीं की।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मारपीट में शिवांश नाम के नाबालिग के अलावा उसके पिता और मारपीट करने वाले विशाल राजपूत को भी चोटें आई है, लिहाजा पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हमले के आरोपी विशाल राजपूत के खिलाफ इसके पहले भी मारपीट और हमले के कई मामले चल रहे हैं लिहाजा उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button