Madhya Pradesh

जबलपुर में शातिर बदमाश देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था बदमाश

शातिर बदमाश देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था बदमाश

जबलपुर के हनुमानतल थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था मुखबिर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल के साथ कारतूस भी बरामद किए हैं

कप्तान का आदेश
जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

हनुमानतल थाना पुलिस ने की कार्यवाही
थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद बघेल ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सफेद रंग की फुल टीशर्ट एवं काले रंग का जींस पहने कब्रिस्तान गेट नम्बर 1 के अंदर अपने कब्जे में एक पिस्टल लिये खड़ा है जो कोई गम्भीर घटना कारित कर सकता है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसनंे नाम पता पूछने पर अपना नाम गुलशन चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी करिया स्कूल के पीछे हनुमानताल बताया जो तलाशी लेने पर कमर में पीछे तरफ एक पिस्टल खोसे मिला, जिसकी मैगजीन चैक करने पर कारतूस लोड होना पाया गया, आरोपी गुलशन चौधरी के कब्जे से पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध जुआ, मारपीट, अवैध वसूली, आबकारी एक्ट के पूर्व से 10 अपराध पंजीबद्ध है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button