Madhya Pradesh

जबलपुर में सटोरियों का अड्डा बना गंगासागर चौराहा, क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर बेखबर है मदन महल थाना प्रभारी

सटोरियों का अड्डा बना गंगासागर चौराहा, क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर बेखबर है मदन महल थाना प्रभारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में जुआ सट्टे का व्यापार खुलेआम चल रहा है जहां बेख़ौफ सटोरियों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है शहर के कई थाना क्षेत्र में खुलेआम सट्टा जुआ चल रहा है लेकिन पुलिस को इस बात की जरा भी भनक नहीं है कि उनके थाना क्षेत्र में खुलेआम जुआ सट्टे का व्यापार फल फूल रहा है,
गंगासागर में चल रहा सट्टे का व्यापार
जबलपुर जिले के मदन महल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गंगासागर में सट्टे का व्यापार खुलेआम चल रहा है जहां सड़कों पर खड़े होकर सटोरिये सट्टा पट्टी लिख कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं मदन महल थाना क्षेत्र का कुख्यात सटोरिया सूरज पटेल खुलेआम जुआ सट्टे का व्यापार कर रहा है सड़कों पर खुलेआम चल रहे सट्टे के व्यापार के बारे में मदन महल थाना पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं है, जिसके चलते सटोरियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं,
सट्टे के व्यापार से बेखबर मदन महल थाना पुलिस,
मदन महल थाना क्षेत्र के गंगासागर में खुलेआम चल रहे सट्टे के व्यापार बारे में पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं है जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की मदन महल थाना क्षेत्र का कुख्यात सटोरिया सूरज पटेल काफी लंबे समय से सट्टे का व्यापार करते चला आ रहा है आरोपी सूरज पटेल पर मदन महल थाने में सट्टे के कई पर मामले भी थाने में दर्ज है फिर भी सटोरिया सूरज खुलेआम सट्टे का व्यापार करते नजर आ रहा है,
थाना प्रभारी को नहीं है फोन उठाने की फुर्सत,
गंगासागर में सड़कों पर सटोरियों की भीड़ जमा हो जाती है जिसके चलते वहां पर आने जाने वाली महिलाओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है सट्टा पट्टी लिखवाने बाले लोग चौराहे पर भीड़ लगा लेते हैं जहां क्षेत्र के लोग इनका विरोध करते हैं तो उनसे विवाद भी हो जाता है, जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने थाना प्रभारी से लेकर थाना पुलिस को क्षेत्र में हो रहे अपराध पर कोई ध्यान नहीं है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles