Madhya Pradesh

जबलपुर में सड़क पर ‘सेब’ की मची लूट,गाय को बचाने में पलट गया था सेब से लदा हुआ ट्रक

जबलपुर में सड़क पर 'सेब' की मची लूट,गाय को बचाने में पलट गया था सेब से लदा हुआ ट्रक

जबलपुर में बीच सड़क पर जब सेब की लूट मची तो देखने वाले भी हैरत में पड़ गए। दरअसल गाय को बचाने के के चक्कर में ट्रक का ड्राइवर अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और देखते ही देखते ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें लोड सेब सड़क पर आ गिरे, फिर क्या था, बीच सड़क पर ही सेब लूटने की होड़ मच गई।

देखते ही देखते दर्जनों की तादाद में ग्रामीण सेब लूटने लग गए। सेब की यह लूट जबलपुर के भेड़ाघाट हाईवे से लगे तेवर इलाके में हुई, बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से सेब लोड कर ट्रक ड्राइवर अरुण चौरसिया रायपुर के लिए निकला था। इसी बीच ट्रक जैसे ही भेड़ाघाट हाईवे से आगे की ओर बढ़ा तभी तेवर के पास सड़क पर गुजरते एक गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने स्टीयरिंग घुमा दी, स्टीयरिंग के घुमाते ही उसने गाड़ी से अपना नियंत्रण को दिया और ट्रक सड़क पर ही पलट गया,

जिसके पास सड़क पर बिखरे पड़े सेब को लूटने के लिए दर्जनों की तादाद में लोग पहुंचे, हालत ऐसी हो गई थी कि लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ी, सबसे हैरानी की बात यह थी कि ट्रक के पलटने के बाद उसका चालक नीचे दबकर मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन उसकी मदद किसी ने भी नहीं की और हर कोई सेब की लूट में हीं जुटा रहा

जबलपुर से सुनील सेन

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button