Madhya Pradesh

जबलपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी करने वाले की तलाश

जबलपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी करने वाले की तलाश

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले शहर और ग्रामीण क्षेत्र  में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद होते नजर आ रहे हैं. सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने 70 से 80 लाख रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोर सोने-चांदी के कीमती जेवरात, नगदी और एक लैपटॉप सहित करीब दो थाना क्षेत्र में 70 से 80 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए. चोरों का अबतक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है. चोरी की वारदात से इलाके के लोगों में गुस्सा है, जहां सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और पूरे मामले की जांच कर रही है
तिलवारा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक,
थाना तिलवारा मे आभा दुबे उम्र 47 वर्ष निवासी शास्त्रीनगर विन्ध्यवासिनी तिराहा तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका शास्त्रीनगर में चैरसिया टेंट हाउस के बाजू से चाइल्ड केयर प्ले नर्सरी नाम से कक्षा आठवी तक स्कूल है जिसमें लगभग 300 बच्चे पढ़ाई करते हैं, उसके पति के स्वास्थ्य खराब होने से उन्हें  दिनंाक 9-3-26 को उपचार हेतु ओमेगा हास्पिटल में भर्ती कराया था तभी से वह एवं उसका बेटाा ज्यादातर पति के पास ही अस्पताल में रहते थे दिनांक 13-3-26 केा उसका बेटा राहुल स्कूल बंद करके शाम लगभग 5 बजे अपने पिता के पास अस्पताल चला गया था वह तथा बेटी काजल भी शाम लगभग 7-30 बजे घर में ताला लगाकर अस्पताल चले गये थे दूसरे दिन सुबह लग्भग 6-30 बजे वह तथा उसका बेटा राहुल घर वापस आये गेट खोलकर अंदर जाकर देखा मेन दरवाजा खुला था कुण्डी लगी थी ताला नहीं था अंदर जाकर देखा हाल के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था बेडरूम में जाकर देखा लोहे की आलमारी का लाॅकर टूटा था जिसमें रखे सोने की एक जोड़ी झुमकी, 1 अंगूठी तथा स्कूल की फीस, बेन एवं बिल्डिंग रेंट फंड, एंव नगदी रूपये नहीं थे, उसकी बेटी काजल का लेपटाप बैग जिसमे बेटी का पेन कार्ड, आधारकार्ड, वोटर आईडी, ड्रायविंग लायसेंस, चार्जर रखा था जो गायब था, दिनंाक 14-3-26 की रात 00-45 बजे से सुबह 6-30 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है दिनंाक 15-3-26 को दौरान उपचार पति की मृत्यु हो गयी थी । रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना खितोला में मोह. इरफान खान उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड न. 9 मुण्डी टोरिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका पैत्रक निवास गोसलपुर में है वह मोबाईल एवं कपड़े का व्यापार करता है ईद का त्योहार होने से दिनाॅक 20-3-26 की रात्रि 11-30 बजे परिवार सहित पैत्रिक निवास गोसलपुर चला गया था, आज सुबह लगभग 7-30 बजे अपने मोबाईल पर घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे को मोबाईल में देखा घर के बाहर खडी स्कूटी नहीं दिखी तो उसे लगा कि घर में चोरी हो गयी, उसने घर आकर देखा सामान बिखरा एवं अलमारी का लाॅकर टूटा था लाॅकर में स्टील के डिब्बे में रखे नगद 5 लाख 50 हजार रूपये, सोने का 1 हार वजनी डेढ तोला, झुमकी 1 तोला, 1 अंगूठी चांदी की 2 कटोरी, 2 जोडी पायल,   इसके साथ ही कुछ और नगदी रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर नगदी रूपये सहित सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles