Madhya Pradesh

जबलपुर में हाईवे पर चोरों की नजर: चाय पीते ही कार से पर्स पार, जेवर समेत नकदी लेकर फरार

हाईवे पर चोरों की नजर: चाय पीते ही कार से पर्स पार, जेवर समेत नकदी लेकर फरार

 

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में हाईवे पर सक्रिय चोरों का एक और मामला सामने आया है, जहां चाय पीने के दौरान एक परिवार की लापरवाही का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी पर्स चोरी कर ले गए। घटना 21 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है, जब मुंबई निवासी एक परिवार बरगी के एनएच-34 स्थित एक होटल के सामने रुका था।

थाना बरगी में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, हरिकेश चौरसिया (36 वर्ष), निवासी सुभाषनगर, बर्ली, मुंबई (महाराष्ट्र) पेशे से टैक्सी ड्राइवर हैं। वे अपनी कार क्रमांक एमएच 01 ईएम 7219 से परिवार के साथ मुंबई से प्रतापगढ़ (उत्तरप्रदेश) जा रहे थे। रास्ते में बरगी क्षेत्र के सिद्धिविनायक होटल के सामने उन्होंने चाय पीने के लिए गाड़ी रोकी। परिवार के सभी सदस्य होटल के अंदर चले गए, जबकि कार का लॉक खुला रह गया।

कुछ देर बाद जब परिवार वापस लौटा, तो हरिकेश की पत्नी प्रीति चौरसिया ने देखा कि उनका पर्स गाड़ी में नहीं है। पर्स में करीब 5 हजार रुपये नगद और चांदी के जेवर—दो जोड़ी छोटी पायल और दो जोड़ी बड़ी पायल—रखी हुई थीं। अज्ञात चोर मौका पाकर गाड़ी से पर्स चोरी कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बरगी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 303(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस का मानना है कि हाईवे पर ऐसे चोर गिरोह सक्रिय हैं, जो यात्रियों की छोटी सी चूक का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते हैं।

पुलिस ने आम लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे सफर के दौरान अपने वाहनों को हमेशा लॉक रखें और कीमती सामान को खुला न छोड़ें। थोड़ी सी सावधानी ही इस तरह की घटनाओं से बचा सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles