Madhya Pradesh

जबलपुर में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हाथ पैर बांधकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हाथ पैर बांधकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर/- एक तरफ 70 साल की बुजुर्ग महिला की लाश पड़ी हुई थी तो दूसरी तरफ बुजुर्ग महिला की दो नातिनों के हाथ पैर बंधे हुए थे। जबलपुर के चेरीताल इलाके में हुई एक अजीबोगरीब घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के चेरीताल इलाके में 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत को परिजन हत्या मान रहे हैं। मृतका का नाम हीराबाई चौधरी है जो अपनी दो नातिनों के साथ रात में सोई थी लेकिन सुबह उसकी लाश मिली मंगलवार की सुबह काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि 70 साल की हीराबाई चौधरी के हाथ पैर बंधे हुए थे और उनकी जान जा चुकी थी। मृतका के साथ रात में सोने वाली उनकी दोनों नातिनों ने बताया कि रात के वक्त घर की लाइट चली गई थी उसके बाद क्या हुआ उन्हें भी याद नहीं, सुबह जब नींद खुली तो दोनों ही लड़कियों के हाथ पैर बंधे हुए थे इस पूरे मामले में परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का शक जताया है। इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी नशीली वस्तु को सुंघाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतका के परिजनों की माने तो पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से उनका पुराना विवाद चल रहा है, जिसके चलते पिछले दिनों भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। वृद्धा की मौत की खबर पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची, अधिकारियों ने मौके का मुआयना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतका के साथ रहने वाली दोनों लड़कियों के बयान लेने के अलावा आसपास के लोगों से भी पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles