Madhya Pradesh

जबलपुर: क्वीन’ स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा

क्वीन' स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा

जबलपुर/- स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गोरखधंधा करने वाले एक ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारा तो कई चौंकाने वाले राज सामने आए। जबलपुर के शास्त्री ब्रिज इलाके में क्वीन स्पा सेंटर में पिछले लंबे समय से देह व्यापार चलने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। पुलिस की टीम ने जब छापा मारा तो कमरों के हालात देखकर पुलिस की टीमें भी दंग रह गई। कई आपत्तिजनक सामग्री मिलने के साथ ही एक कमरे में एक युवती और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले, इसके अलावा तीन अन्य लड़कियां भी स्पा सेंटर में मिली हैं।

बताया जा रहा है कि शिवांश राजपूत नाम का युवक स्पा सेंटर चलाता था, पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि स्पा सेंटर का संचालक शिवांश राजपूत जबलपुर के रांझी, गढ़ा, सिहोरा के अलावा कटंगी, नरसिंहपुर आदि इलाकों से लड़कियों को बुलवाता था और उन्हें ग्राहकों के सामने परोस देता था, इसके लिए वह ग्राहकों से एक एक हज़ार की रकम वसूलता था और रजिस्टर में बाकायदा उनकी बुकिंग की एंट्री भी की जाती थी।

स्पा सेंटर में छापा मारने के साथ ही पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, बुकिंग रजिस्टर और अन्य सबूत इकट्ठा किये हैं। इस मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक शिवांश राजपूत और एक ग्राहक को आरोपी बनाया है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि शहर के बीचो-बीच और प्राइम लोकेशन पर संचालित क्वीन स्पा सेंटर में देह व्यापार कब से संचालित किया जा रहा था और यहां किन-किन इलाकों से ग्राहक आया करते थे।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button