Madhya Pradesh

जबलपुर में 90 पेटी अवैध शराब जब्त, तस्करों की साजिश नाकाम”

90 पेटी अवैध शराब जब्त, तस्करों की साजिश नाकाम”

जबलपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अधारताल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में पुलिस ने 90 पेटी देसी शराब जब्त कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर अधारताल थाना पुलिस ने घेराबंदी कर एक छोटा हाथी वाहन को पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई थी। जांच के दौरान वाहन से करीब 90 पेटी देसी शराब बरामद की गई, जिसे कटनी से जबलपुर लाया जा रहा था।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी पुलिस को देखकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी लेमा गार्डन, थाना गोहनपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हालत में ऐसे अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार आरोपी की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

अधारताल थाना पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि अब कानून के खिलाफ काम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस की सक्रियता से शहर में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट पहुंची है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles