Madhya Pradesh

जबलपुर में BJP के पूर्व मंत्री और विधायक अंचल सोनकर के बेटे राजा सोनकर के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

जबलपुर में BJP के पूर्व मंत्री और विधायक अंचल सोनकर के बेटे राजा सोनकर के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बेलबाग थाना पुलिस ने क्षेत्र के BJP के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक अंचल सोनकर के बेटे राजा सोनकर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। भाजपा नेता के बेटे पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस की रैली के दौरान अपने घर की बालकनी से अवैध हथियार लहराया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जहां शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए भाजपा नेता के बेटे पर मामला दर्ज किया है

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मंगलवार को बेलबाग के ब्यौहारबाग क्षेत्र से कांग्रेस की रैली गुजर रही थी। इस दौरान राजा सोनकर अपने घर की बालकनी में रिवॉल्वर जैसा हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

ओमती सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया जांच में यह बात सामने आई कि राजा सोनकर के पास पिस्टल या रिवॉल्वर का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। बिना लाइसेंस हथियार रखने और सार्वजनिक प्रदर्शन करने के कारण पुलिस ने उन पर कड़ी कार्रवाई की है।

बेलबाग थाना पुलिस ने राजा सोनकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के तहत एफ आई आर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button