Madhya Pradesh

जबलपुर: मेडिकल अस्पताल में UDS ठेका कर्मियों से कमीशन का खेल, अस्पताल की महिला ने लगाया यह गंभीर आरोप

जबलपुर: मेडिकल अस्पताल में UDS ठेका कर्मियों से कमीशन का खेल, अस्पताल की महिला ने लगाया यह गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के महाकौशल का नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल इन दिनों नए नए कारनामो से चर्चा में है पहले खून की दलाली और उसके बाद UDS प्राइवेट ठेका कर्मी का वार्ड बॉय डॉक्टर बन कर मरीजो के इलाज का मामला हो वही अब मेडिकल अस्पताल की महिला वार्ड बॉय कर्मचारी की सैलरी में कमीशन के खेल का मामला सामने आया है।

जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में UDS ठेका कंपनी के ठेके में काम करने वाली वार्ड बॉय महिला कर्मचारी को सुपरवाइजर प्रीति और सरिता नामक महिला प्रताड़ित कर रही है। जहां सुपरवाइजर से परेशान होकर महिला वार्ड बॉय ने गंभीर आरोप लगाते हुए अपने अधिकारियों को शिकायत दी है लेकिन अधिकारियों के द्वारा अभी तक उन सुपरवाइजरों पर कोई भी कार्यवाही नहीं होने के कारण पीड़िता महिला ने न्याय की गुहार लगाई है

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल की UDS प्राइवेट ठेका कंपनी की वार्ड बॉय महिला अनीता झरिया कर्मचारी का आरोप है कि उसे प्रताड़ित सिर्फ इसलिए किया जा रहा है की UDS कंपनी के सुपरवाइजर प्रीति और सरिता के द्वारा सैलरी में कमीशन की मांग की गई थी। जब पीड़ित महिला अनीता झरिया कर्मचारी ने कमीशन देने से मना किया तो सुपरवाइजर प्रीति और सरिता ने महिला कर्मचारी को प्रताड़ित करने अर्गल आरोप लगाकर उसकी ड्यूटी इधर उधर शिफ्ट कर दी जाती जिस कारण से महिला काफी परेशान हो रही है जिसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं वहीं महिला भेड़ाघाट से जबलपुर के मेडिकल अस्पताल आती है

मेडिकल अस्पताल की वार्ड बॉय महिला अनीता झरिया भेड़ाघाट थाना क्षेत्र की निवासी है पीड़िता वार्ड बॉय महिला ने आरोप लगाते हुए बताया की दोनो सुपरवाइजर झूठे आरोप लगाकर उसे नॉकरी से निकालना चाहती है।वही उनका कहना है की उन्हें खर्चा पानी दिया जाएगा तो वह आराम से ड्यूटी कर सकती है। वही पीड़िता ने बताया की उसने अधिकारीयो से लेकर सभी जगह गुहार लगाई लेकिन उसकी गुहार कोई सुनने वाला नही।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button