Madhya Pradesh

जबलपुर में BJP मंत्री का विरोध कांग्रेस ने बजाया घंटा, खूब सवाल करो,पत्रकारों के साथ कांग्रेस

BJP मंत्री का विरोध कांग्रेस ने बजाया घंटा, खूब सवाल करो,पत्रकारों के साथ कांग्रेस

 

ये तस्वीर है, मध्यप्रदेश के जबलपुर की, जहां पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विरोध में कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन किया। एक टीवी चैनल के पत्रकार से घंटा शब्द कहकर संबोधित करने पर कार्यकर्ता घंटा लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और बाहर खड़े होकर घंटा बजाया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की यह नजारा देखकर भीड़ लग गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर जब एक मीडियाकर्मी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से बात की तो उनके जो जवाब आया है, वह बहुत ही खराब था। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं घंटा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और उसे बजाते हुए राज्य सरकार और कैलाश विजयवर्गीय से पूछा है कि इंदौर में हुई मौतों को लेकर आखिर कौन जिम्मेदार है।

इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से एक पत्रकार ने प्रभावित इलाकों में अब तक लंबित रिफंड और पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर सवाल किया। पत्रकार ने कहा कि कई लोगों को अब तक रिफंड नहीं मिला है और पेयजल की समस्या भी पूरी तरह से हल नहीं हुई है। इस सवाल पर मंत्री ने झल्लाते हुए कहा की छोड़ो यार, तुम फोकट क प्रश्न मत पूछो। इस पर पत्रकार ने आपत्ति जताई और कहा कि यह कोई फोकट सवाल नहीं है, वह खुद मौके पर जाकर हालात देख चुके हैं।

पत्रकार के सवाल पर मंत्री ने घंटा शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर पत्रकार ने लहजे और शब्दों के चयन पर सवाल उठाया। पत्रकार ने कहा कि कैलाश जी बात ठीक से कीजिए, शब्दों का चयन ठीक करिए। दोनों के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद मामला और बढ़ गया।​​​​​​​

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि भाजपा अपने आपको सभ्य पार्टी बताती है, पर उसी दल के एक सीनियर मंत्री पत्रकार से जिस लहजे में बात करते है, वह शर्मनाक है।  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया को सवाल पूछने की क्या अब इजाजत नहीं है।  कैलाश विजयवर्गीय के बयानों ने यह संदेश दिया है, कि आप हमसे वहीं सवाल पूछो जो, जिसमें हम सहज हो। नहीं तो इसी तरह से अभद्रता की जाएगी।

सौरभ शर्मा ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय उम्र के अंतिम पड़ाव  में है, उनकी ख्वाहिश है कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बन जाए, जो नहीं हो पाया तो  उसका खीस कभी महिलाओं पर तो कभी बच्चियों पर अभ्रद टिप्पणी करके निकालते है। कभी पत्रकार साथियों से , यह साफ तौर पर दिखा रहा है कि प्रदेश में लायन ऑर्डर नहीं है। राजनीति रोटी सेंकती हुए वह सिर्फ मुख्यमंत्री बनना चाहते है।

नगर अध्यक्ष ने सीएम से मांग की है कि फौरन कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफा लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पत्रकारों के साथ है, आप खूब सवाल पूछिए , कांग्रेस  हमेशा पत्रकारों के साथ खड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button