Madhya Pradesh

जबलपुर: राजस्थान के झालावाड़ के पिपलोदी गांव में हुए हादसे के बाद जागा प्रशासन, स्कूल हादसे के बाद जबलपुर नगर निगम का बड़ा फैसला

जबलपुर: राजस्थान के झालावाड़ के पिपलोदी गांव में हुए हादसे के बाद जागा प्रशासन, स्कूल हादसे के बाद जबलपुर नगर निगम का बड़ा फैसला

 

जबलपुर/- राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुए सरकारी स्कूल हादसे के बाद जबलपुर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद नगर निगम प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी सरकारी स्कूलों की जांच के निर्देश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने नगर निगम सीमा के सभी सरकारी स्कूलों की जांच के लिए एक्सपर्ट्स की कमेटी का गठन किया है। टेक्निकल कमेटी सरकारी स्कूलों का भ्रमण करेगी और वहां के हालातों का जायजा लेने के साथ ही कक्षाएं लगने लायक है या नहीं इसका भी परीक्षण करेगी। जबलपुर नगर निगम की आयुक्त प्रीति यादव के मुताबिक एक्सपर्ट कमेटी के निरीक्षण के दौरान यदि सरकारी स्कूल की इमारतें जर्जर पाई जाएंगी तो वहां की कक्षाओं को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा और जर्जर इमारतों के सुधार और मरम्मत का कार्य समय सीमा में पूरा करने की जिम्मेदारी भी अधिकारियों को सौंप दी गई है। गौरतलब है कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में हुए सरकारी स्कूल हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई थी जिसके बाद से ही स्कूलों की जर्जर इमारतों को लेकर सवाल उठने लगे हैं, इस हादसे से सबक लेते हुए जबलपुर नगर निगम प्रशासन ने शहर सीमा की सभी सरकारी स्कूलों का नए सिरे से निरीक्षण करने के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button