Madhya Pradesh

जबलपुर : लापता किसान की मिली लाश,कंबल में लपेटकर और जीआई तार से बांधकर फेंकी गई थी लाश

लापता किसान की मिली लाश,कंबल में लपेटकर और जीआई तार से बांधकर फेंकी गई थी लाश

जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोरा से 30 जनवरी से लापता किसान कपिल टैंभारे का शव बुधवार सुबह बदुआ डैम में बरामद किया गया. किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कंबल में लिपटा हुआ और जीआई तार से बंधा मिला है. शव की हालत देखते हुए पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है.

परिजनों के अनुसार, 30 जनवरी की दोपहर कपिल खेत में फसल पर दवा डालने की बात कहकर घर से निकला था. जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो ग्रामीणों और परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर कुंडम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.

मंगलवार शाम बदुआ डैम के पास ग्रामीणों ने पानी में एक शव उतराते हुए देखा था. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. अंधेरा होने के कारण मंगलवार को शव नहीं निकाला जा सका, जिसके बाद बुधवार सुबह गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए कुंडम स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है. डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि शव को जिस तरह से तार से बांधकर फेंका गया है, उससे हत्या की पूरी आशंका है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है.

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button