Madhya Pradesh

जबलपुर: शहपुरा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, पीएम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा

शहपुरा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, पीएम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा

जबलपुर के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौंडी में मिले शव की शिनाख्त पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए की है। मृतक युवक का नाम अजय बरया (26) है, जो मंडला जिले के ग्राम बम्हनी का रहने वाला था। 18 दिसंबर को युवक अपनी पत्नी का इलाज करवाने जबलपुर मेडिकल कॅालेज आया था। दूसरे दिन वह अचानक ही वह गायब हो गया। अजय के शरीर में गंभीर चोट मिली है। शहपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि पौड़ी गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। बॉडी अर्धनग्न अवस्था में है। जानकारी मिलते ही टीआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि अर्धनग्न हालत में मिले युवक के हाथ में टैटू से पत्नी का नाम रोशनी लिखा हुआ था। पुलिस ने शहपुरा के आसपास फोटो से शिनाख्त करने की कोशिश की। जब कुछ पता नहीं चला तो सोशल मीडिया में मृतक की फोटो वायरल की गई। इसके बाद पीएम के लिए शव मेडिकल काॅलेज भिजवा दिया।

वायरल फोटो देखकर सोमवार को युवक के परिजन शहपुरा थाने पहुंचे और बताया कि इसका नाम अजय है। यह मंडला का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि सिवनी जिले के घंसौर में ससुराल है। पत्नी को डिलीवरी होना था, तो वह करीब 10 दिन पहले मायके आ गई थी। तकलीफ बढ़ने पर महिला को पहले लखनादौन और फिर मेडिकल काॅलेज लेकर परिजन आए। गुरुवार को अजय भी मंडला से मेडिकल काॅलेज आ गया।

अचानक ही गायब हो गया था अजय गुरुवार दोपहर से लेकर शुक्रवार दोपहर तक अजय मेडिकल काॅलेज में ही था। शाम को अचानक वह गायब हो गया। पत्नी रोशनी ने अपने परिवार वालों को फोन कर बताया कि अजय शाम से लापता है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद भी होता था, इसलिए माना गया कि शायद वह रोशनी से बिना कुछ बोले मंडला चला गया है।

पीएम रिपोर्ट में खुलासा- मारपीट हुई अजय के एक हाथ में रोशनी नाम का टैटू बना हुआ था। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अजय के साथ जमकर मारपीट की गई है, जिसके चलते शरीर के अंदरूनी हिस्सों मे चोट पहुंचने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पौंडी गांव के उस स्थान पर पूछताछ करने में जुटी हुई है, जहां अजय का शव मिला था। जिस दिन अजय गायब हुआ था, उसी दिन रोशनी ने बेटे को जन्म दिया था।

ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप मृतक की मां मीना बरया ने बताया कि अंतिम बार शुक्रवार को फोन पर बेटे से बात हुई थी, उसका कहना था कि ससुराल वालों को बर्ताव ठीक नहीं है। बेटे को भी देखने नहीं देते थे। उन्होंने बताया कि रोशनी के परिवार वाले दबाव बना रहे थे कि पहले लड़की के नाम पर एक एकड़ जमीन और एक लाख रुपए दो, तभी उसे तुम्हारे साथ रहने देंगे।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button