Madhya Pradesh

जबलपुर: शहरभर में कांबिंग गश्त, फरार आरोपियों को दबोचा और नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

जबलपुर: शहरभर में कांबिंग गश्त, फरार आरोपियों को दबोचा और नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

जबलपुर। पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार रात विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थानों की टीमों ने समन्वय से कार्य करते हुए 323 वारंट तामील किए, जिनमें 103 गैर म्यादी, 119 गिरफ्तारी व 101 जमानतीय वारंट शामिल हैं। अभियान के दौरान ऐसे अपराधियों को पकड़ा गया जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। अब उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

नशे के खिलाफ कड़ा एक्शन-
कॉम्बिंग गश्त के दौरान चार नशा कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 किलो 880 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 1.37 लाख), 10 नशीले इंजेक्शन और 2810 की नगदी जब्त की गई।

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में निगरानी-
अभियान की कमान एएसपी सिटी/क्राइम आनंद कलादगी, अंजना तिवारी, सूर्यकांत शर्मा, पल्लवी शुक्ला सहित थाना प्रभारियों और एसडीओपी ने संभाली। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुसाफिरखाना जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्धों की पहचान कर चेकिंग की गई।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button