Madhya Pradesh

जबलपुर शहर में चाकू बाजी का कहर, शराब के लिये पैसे नहीं देने पर रेल्वे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर चाकू से हमला,

शहर में चाकू बाजी का कहर, शराब के लिये पैसे नहीं देने पर रेल्वे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर चाकू से हमला,

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में चाकू बाजी की घटनाएं दिनों दिन बढ़ते ही जा रही है, जहां देखो बदमाशों को पुलिस का शहर की पुलिस जरा भी खौफ नहीं है, जहा बेखौफ बदमाश खुलेआम वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे ताजा मामला जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र का है सुविधा मार्केट के सामने सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने गए रेल्वे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू हमला कर दिया, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए, जहां बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई जिसका वीडियो भी सामने आया है इस घटना में घायल रेल्वे अधिकारी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है यह घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है,

गढ़ा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मारपीट में घायल केा उपचार हेतु सुविधाा अस्पताल छोटी लाईन में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को कुनाल कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी मदर डेयरी के पास शक्तिनगर ने बताया वह रेल्वे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत है शाम लगभग 7-50 बजे कार्यालय से घर जा रहा था रास्ते में सुविधा मार्केट के सामने सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने के बाद जैसे अपनी स्कूटी क्रमंाक एमपी 20 एसपी 5073 के पास आकर स्कूटी में सब्जी रखकर स्कूटी उठाने लगा उसी समय 2 लड़के मोटर सायकल में आकर गाली गलौज करते हुये शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो मोटर सायकल चलाने वाले लड़के ने चाकू से हमलाकर जांघ एवं वायें हाथ के अंगूठे के बाजू वाली उंगली में पीछे तरफ चोट पहुॅचा दी और वह अपने स्कूटी छोड़कर वहां से भागा तो दोनों जान से मारने की धमकी दिये आरोपी मौके से फरार हो गए घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 296 (बी), 118(1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पैसे मांगने की बात को लेकर चाकू चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है जहां आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles