Madhya Pradesh

जबलपुर: शीत लहर के कारण स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक 2 दिन की कलेक्टर ने घोषित की छुट्टी, 

शीत लहर के कारण स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक 2 दिन की कलेक्टर ने घोषित की छुट्टी, 

जबलपुर शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट का बच्चों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पढ़ने की आशंका को देखते हुये कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार नर्सरी से आठवीं कक्षा तक जबलपुर जिले में संचालित सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिये दो दिनों का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

इस बारे में जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक जिले में स्थित सभी स्कूलों में अब पांच और छह जनवरी को नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं नहीं लगेंगी। यह आदेश जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ-साथ नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालयों तथा सीबीएसई एवं आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों पर भी लागू होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा जैसी अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां पूर्ववत संचालित रहेंगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button