Madhya Pradesh

जबलपुर में सड़क पर घंटो पड़ा रहा लावारिस शव,मोक्ष संस्था ने निभाई इंसानियत की भूमिका, प्रशासन और समाज ने झाड़ा पल्ला

सड़क पर घंटो पड़ा रहा लावारिस शव,मोक्ष संस्था ने निभाई इंसानियत की भूमिका, प्रशासन और समाज ने झाड़ा पल्ला

जबलपुर। संस्कारधानी ने सोमवार को दो ऐसी मौतें देखीं, जिन्होंने इंसानियत को आईना दिखा दिया। एक वृद्धा की लाश झोपड़ी में दिनभर पड़ी रही, तो दूसरी घटना में एक वृद्ध भिक्षुक का शव सुबह से शाम तक सड़क किनारे पड़ा रहा, लेकिन संवेदनहीन सिस्टम आंख मूंदे बैठा रहा।
मौत की खबर पाकर सिवनी से पहुंचे-
धनवंतरी नगर महाराणा प्रताप वार्ड स्थित मढ़फिया के पीछे झोपड़ी में रहने वाली 75 वर्षीय संपत्तिया आर्माे की लाश करीब 24 घंटे तक वहीं पड़ी रही। भूख और बीमारी से क्षेत्र में चर्चित जूझती अम्मा भीख मांगकर गुजारा करती थीं। पड़ोसियों को झोपड़ी से कोई हलचल न दिखी तो उन्होंने ‘मोक्ष संस्था’ के संस्थापक आशीष ठाकुर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सहयोगियों ने जब दरवाजा खोला, तो वृद्धा मृत अवस्था में मिलीं। पड़ोसियों से मिली जानकारी के बाद संस्था ने उनके सिवनी में रह रहे दो बेटों से संपर्क कर अंतिम संस्कार की व्यवस्था करवाई। बेटों ने नम आंखों से कहा हमें नहीं पता था मां ज़िंदा हैं। मोक्ष का आभार है कि हमें उन्हें मुखाग्नि देने का अवसर मिला।
सड़क किनारे शव, शिकायत के बाद पहुंची पुलिस-
थाना गढ़ा अंतर्गत पिसन्हारी मडिया चौक पर एक अज्ञात वृद्ध भिक्षुक का शव सुबह से ही सड़क किनारे पड़ा था। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को कई बार सूचना दी, लेकिन दोपहर तक कोई मदद नहीं मिली। शाम करीब 5 बजे जब राहगीर संतोष तिवारी ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की, तब कहीं जाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पीएम के लिए भेजा गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका-
मोक्ष संस्था के संस्थापक आशीष ठाकुर, कार्यकर्ता प्रशांत, आकाश, अमित, राजू, प्रबल की इस पूरे घटनाक्रम में सराहनीय भूमिका रही। लेकिन नगर निगम से लेकर प्रशासन और पुलिस का कोई भी अधिकारी या सफाई अमला नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में रोष रहा।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles