Madhya Pradesh

जबलपुर: UDS ठेका कंपनी के कर्मचारी दलाली के सौदागर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल मे दलाली का सिलसिला जारी, सुरक्षा गार्ड का पैसे लेने का वीडियो आया सामने

UDS ठेका कंपनी के कर्मचारी दलाली के सौदागर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल मे दलाली का सिलसिला जारी, सुरक्षा गार्ड का पैसे लेने का वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के महाकौशल के सबसे बड़े नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में मरीज के परिजनों से दलाली का कारनामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है मेडिकल अस्पताल में UDS प्राइवेट ठेका कंपनी के वार्ड बॉय की तरह अब UDS ठेका कंपनी के सुरक्षा गार्ड का भी एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में सुरक्षा गार्ड मरीज के परिजनों से पैसा लेते नजर आ रहा है

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में हो रही इस काली कमाई से सिलसिला लगाता जारी है जहा रोज की तरह ओपीडी में लगने वाले सुरक्षा गार्ड ओपीडी पर्ची बनवाने का पैसा लेते हैं जैसा कि आप जानते हैं महाकौशल के सबसे बड़े नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुबह के टाइम जो खुलने वाली ओपीडी है उसमें लगने वाले सुरक्षा गार्ड द्वारा भीड़ का फायदा उठाया जा रहा है

मेडिकल अस्पताल की ओपीडी पर्ची बनवाने में ₹20 की पर्ची को ₹100 में बनवाए जाने का मामला सामने आया है सुबह की जो सुरक्षा गार्ड में लगने वाले सुपरवाइजर के संरक्षण में लगने वाले ओपीडी में जो सुरक्षा गार्ड द्वारा दलाली से बाज नहीं आ रहे हैं दूर-दूर से लोग अपने मरीज का इलाज कराने जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल आते हैं लेकिन उन्हें पर्ची कटवाने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है जिसका फायदा अब सुरक्षा गार्ड उठा रही है

मेडिकल अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मेरी जानकारी के मुताबिक ओपीडी में पर्ची से लेकर हर वह काम चाहे सोनोग्राफी हो एक्स्ट्रा हो या कि डॉक्टरों की जांच हो या किसी को जल्दी इलाज के लिए पर्ची कटवानी हो इन सब का सुरक्षा गार्ड से ही संपर्क किया जाता है सुरक्षा गार्ड इस काम को लेकर अच्छी खासी रकम की डिमांड करते हैं जो मरीज के परिजन उनकी बातों में आ जाते हैं

UDS प्राइवेट ठेका कंपनी के सुरक्षा गार्ड्स के द्वारा बीमार मरीज का पूरे तरीके से इलाज करा कर ही यह लोग आपस में पैसा बांट लेते हैं यह सब सुपरवाइजर द्वारा ही संरक्षण में किया जा रहा है इसलिए उनकी कमाई का हिस्सा सुपरवाइजर के जेब में जाता है इसलिए यह लोग काली कमाई करने से बिल्कुल भी नहीं कतराते हैं और धड़ल्ले से अपनी दलाली की दुकान चला रहे हैं

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट, 797442330

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button