Madhya Pradesh

थाने से नहीं मिला इंसाफ! पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची रोशन आरा, आदित्य बैन सहित आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

थाने से नहीं मिला इंसाफ! पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची रोशन आरा, आदित्य बैन सहित आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

संस्कारधानी जबलपुर के गोराबाजार थाना क्षेत्र में एक परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता रोशन आरा का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद गोराबाजार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे उनका पूरा परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है।

गोराबाजार थाना क्षेत्र में एक परिवार ने दबंगई, मारपीट और आगजनी की कोशिश के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता रोशन आरा का आरोप है कि पहले उनके भाई को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई, फिर उस पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, देर रात 30 से 40 लोगों की भीड़ उनके घर पहुंची और महिलाओं के साथ अभद्रता, मारपीट तथा घर में आग लगाने का प्रयास किया।

 

रोशन आरा ने बताया कि 12 जुलाई 2026 की रात उनके भाई के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके ठिकाने की जानकारी ली। जब उनके भाई ने बताया कि वह कटंगा टी.वी. टॉवर के पास है, तो कुछ युवक वहां पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। शिकायत में आदित्य बैन का नाम लेते हुए आरोप लगाया गया है कि उसने और उसके साथियों ने उनके भाई पर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया, हालांकि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आदित्य बैन लगातार उनके भाई की होने वाली पत्नी महक रंगरेज को फोन कर परेशान करता है, धमकी देता है और कथित रूप से अवांछित संबंध बनाने का दबाव बनाता है।

रोशन आरा का आरोप है कि उसी रात लगभग 11 बजे करीब 30 से 40 लोगों की भीड़ उनके गोराबाजार स्थित घर पहुंची। उस समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। आरोप है कि भीड़ ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की तथा घर में आग लगाने का भी प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचीं रोशन आरा को भी धक्का देकर गिरा दिया गया। उनकी मां, छोटी मां और छोटी बहनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। परिवार का दावा है कि घटना के वीडियो और फोटो उनके पास सुरक्षित हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले की शिकायत गोराबाजार थाना में की थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर आदित्य बैन सहित सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

फिलहाल, मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button