Madhya Pradesh

जबलपुर में बदमाशों का गुंडाराज,अधारताल के निर्भय नगर में गुंडों ने मचाया उत्पात

जबलपुर में बदमाशों का गुंडाराज,अधारताल के निर्भय नगर में गुंडों ने मचाया उत्पात

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आने वाले अधारताल थाना अंतर्गत निर्भय नगर में एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया और लोगों के घरों में लाठी पत्थर चला कर दहशत फैलाने का प्रयास किया।

दरअसल निर्भय नगर में स्थानीय लोगों ने बदमाशों के आतंक से तंग आकर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए हैं और अब इन उत्पाती तत्वों की हरकतें सीसीटीवी कैमरा में कैद होने लगी है।

स्थानीय लोगों के इस कदम से गुंडे बदमाशों को अपनी आजादी खतरे में नजर आ रही है, जिसके चलते उन्होंने पहले तो कुछ सीसीटीवी कैमरे तोड़े और फिर लोगों के घरों में जाकर लाठियां चलाई और पत्थर बरसाकर कैमरे लगवाने का विरोध किया। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरे पर बदमाशों के उत्पात की तस्वीरें कैद कर ली।

जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही पुलिस तक भी पहुंचाया और शिकायत दर्ज करवा कर इन बदमाशों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

बहरहाल पुलिस अधिकारियों ने भी इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और तत्काल इन उत्पाती तत्वों की तलाश कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles