नव विवाहित महिला की शिकायत पर प्रताडित करने वाले आरोपी पति एवं सास पर मामला दर्ज,
नव विवाहित महिला की शिकायत पर प्रताडित करने वाले आरोपी पति एवं सास पर मामला दर्ज,

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की रहने वाली एक नव विवाहित महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ महिला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया है
महिला थाना में रागिनी चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कटियाघाट थाना बरेला ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी 15-4-22 को हिन्दू रीति रिवाज से अनुराग चौधरी निरवासी कटियाघाट बरेला से हुई थी शादी के बाद से पति अनुराग चौधरी, सास सविता चौधरी के द्वारा घरेलू बातों एवं शादी में कम दहेज लाने पर उसे परेशान करना शुरू कर दिये थे,
शादी के कुछ ही महीनो बाद पति अनुराग के साथ मायके मड़ई रांझी आयी तभी उसका पति उससे अपने माता पिता से दहेज में एक लाख रूपये की मांग कर रहा था उसने अपने माता पिता को बतायी तो उन्हौनें मना कर दिया था इसी बात पर पति उसे ससुराल ले जाकर गाली गलोज कर मारपीट करता था, बच्ची के जन्म के बाद पति एवं सास उसे और प्रताड़ित करने लगे बोले कि दहेज की मांग पूरी नहीं की और बच्ची को जन्म देकर खर्चा बढ़ा दिया है हमें लड़का चाहिये था,
वह अपना वैवाहिक जीवन बचाने के लिये प्रताड़ना सहती रही, पति एवं सास ने उसके साथ गाली गलौज करते हुये मारपीट कर घर से निकाल दिया है तभी से अपने माता पिता के घर में रह रही है। लिखित शिकायत पर आरोपी पति अनुराग चौधरी एवं सास सविता चौधरी दोनों निवासी कटियाघाट गौर चौकी बरेला के विरूद्ध धारा 85, 3(5) बीएनएस तथा 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



