Madhya Pradesh

पीड़ित अधिवक्ता एकांश ढींगरा ने पुलिस की धीमी कार्रवाई पर जताई नाराजगी, सुरक्षा और न्याय की मांग

अधिवक्ता हमले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल, नामजद आरोपी अब तक गिरफ्तारी से दूर

 

जबलपुर के विजय नगर क्षेत्र में अधिवक्ता एकांश ढींगरा पर हुए कथित हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने और पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद अब तक नामजद आरोपी राजा तिवारी और उसके साथियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार 2 मई 2026 को विजय नगर क्षेत्र में अधिवक्ता एकांश ढींगरा पर हमला हुआ था। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, इस घटना में राजा तिवारी और उसके साथियों द्वारा लाठी-रॉड से हमला करने, परिवार को धमकाने और वाहनों में तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद थाना विजय नगर में अपराध क्रमांक 0212/2026 दर्ज किया गया।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित अधिवक्ता का दावा है कि घटना से जुड़े वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं, जिनमें पूरी वारदात रिकॉर्ड होने की बात कही गई है। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

अधिवक्ता एकांश ढींगरा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपते हुए कहा है कि आरोपी के खुलेआम बाहर रहने से गवाहों को प्रभावित करने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका बनी हुई है। साथ ही परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है।

पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि नामजद आरोपी राजा तिवारी समेत घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

अधिवक्ता एकांश ढींगरा का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे वरिष्ठ अधिकारियों और न्यायालय का रुख करेंगे। अब इस मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles