Madhya Pradesh

पीड़ित परिवार पहुंचा पुलिस कार्यालय | रिश्तेदारों पर मारपीट, लूट और धमकी देने का आरोप | निष्पक्ष जांच की मांग

पीड़ित परिवार पहुंचा पुलिस कार्यालय | रिश्तेदारों पर मारपीट, लूट और धमकी देने का आरोप | निष्पक्ष जांच की मांग

जबलपुर में एक पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला ओमती थाना क्षेत्र के नया मोहल्ला स्थित तेल मिल के पास का है, जहां रहने वाली शबनम खातून ने अपने ही रिश्तेदारों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसे एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा को देकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को आरोपी वहाव, गुड्डू उर्फ इंतसार, निसार और उनके परिवार के अन्य सदस्य जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उनके और उनके पति के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा 60 हजार रुपये नकद लेकर चले गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी लंबे समय से मकान खाली कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले 9 वर्षों से छत पर जाने का रास्ता भी बंद कर दिया गया है, जिससे उनका परिवार लगातार परेशान है। विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जाती हैं और भय का माहौल बनाया जाता है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उन्होंने पुलिस से फुटेज की जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के नाम दिया गया ज्ञापन प्राप्त हो गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles