Madhya Pradesh

जबलपुर: मेडिकल में फिर पकड़े गए खून के दलाल,दलालों को पड़कर लोगों ने किया पुलिस के हवाले,जरूरतमंद लोगों से खून के बदले ऐंठा करते थे हजारों रुपए

मेडिकल में फिर पकड़े गए खून के दलाल,दलालों को पड़कर लोगों ने किया पुलिस के हवाले,जरूरतमंद लोगों से खून के बदले ऐंठा करते थे हजारों रुपए

जबलपुर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खून के दलालों का नेटवर्क तेजी से फल फूल रहा है। पिछले लंबे समय से खून के ये दलाल लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और खून के बदले उनसे हजारों रुपए की रकम ऐंठा करते हैं।

लोगों की सतर्कता से ऐसे ही खून के दो दलालों को दबोच लिया गया। थैलेसीमिया जन जागरण समिति से जुड़े सदस्यों ने जाल बिछाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सक्रिय खून के दो दलालों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए दोनों दलालों ने अपना नाम एंड्रयूज और जॉनसन बताया है।

थैलेसीमिया जन जागरण समिति और अन्य जागरूक लोगों ने दोनों दलालों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में कई सालों से दलालों का गिरोह सक्रिय है जो खून की दलाली तो करते ही है साथ ही मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में भेजने से लेकर एंबुलेंस दिलाने और जांच के नाम पर मरीज और उनके परिजनों से हजारों की रकम ऐंठ लिया करते हैं, फिलहाल पुलिस दोनों दलालों से पूछताछ कर रही है।

खून के दलालों को पकड़वाने वालों जागरूक लोगों ने पूरे मामले की गहराई से जांच करने और उनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाने की मांग की है। दलालों को पकड़ने वाले राहुल तिवारी और नवीन जेठानी का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में दलाली करने वालों को अस्पताल के ही कुछ कर्मचारियों का संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते वे बेखौफ होकर दलाली का गोरखधंधा चलाते हैं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button