Madhya Pradesh

जबलपुर- कुख्यात गुंडे का पुलिस ने निकाला जुलूस, घर में घुसकर धमकी, मारपीट और रंगदारी वसूलने के आरोपी को गढ़ा पुलिस ने दबोचा

कुख्यात गुंडे का पुलिस ने निकाला जुलूस, घर में घुसकर धमकी, मारपीट और रंगदारी वसूलने के आरोपी को गढ़ा पुलिस ने दबोचा

गढ़ा और आसपास के इलाकों का कुख्यात बदमाश अमन चक्रवर्ती आखिरकार पुलिस के चंगुल में फंस ही गया, पिछले कई दिनों से गढ़ा पुलिस 22 साल के अमन पिता संतोष चक्रवर्ती की तलाश कर रही थी लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देता आ रहा था। बीती रात गढ़ा पुलिस ने आरोपी अमन चक्रवर्ती को उस समय दबोचने में सफलता हासिल की जब वह हाथ में तलवार लेकर मदन महल दरगाह के पास लोगों पर धौंस दिखा रहा था। दरअसल अमन पर घर में घुसकर मारपीट, धमकी देने और रंगदारी वसूलने का आरोप है।

पिछले दिनों आदतन बदमाश अमन चक्रवर्ती ने अपने 6 अन्य साथियों के साथ मिलकर शक्ति नगर की इंदिरा बस्ती इलाके में एक महिला के घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया था। उस समय महिला की रिपोर्ट पर गढ़ा पुलिस ने छह आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन अमन लगातार पुलिस से भागा भागा फिर रहा था लिहाजा उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के मुताबिक आरोपी अमन चक्रवर्ती के खिलाफ इसके पहले भी कई संगीन मामले दर्ज़ हैं

जिनमें उसे अदालत से जमानत मिल चुकी है, इस बार उसकी जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई करने के साथ ही उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराएं भी लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद गढ़ा पुलिस ने उसे हथकड़ियां में जकडकर पूरे इलाके में घुमाया और उसका जुलूस निकालकर अपराध से तौबा करने की कसम भी खिलाई।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button