Madhya Pradesh

जबलपुर में घोटाले की जांच शुरू होते ही भागा बाबू, धूमधाम से कर ली शादी

घोटाले की जांच शुरू होते ही भागा बाबू, धूमधाम से कर ली शादी

जबलपुर: विशेष सशस्त्र बल (SAF) की रांझी स्थित छठी बटालियन में सामने आए यात्रा भत्ता घोटाले के मुख्य आरोपी बाबू सत्यम शर्मा पर कार्रवाई का शिकंजा कसते ही वह रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। करोड़ों रुपये के इस घोटाले की जांच शुरू होने के बाद से ही वह पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिससे जांच प्रक्रिया और विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
घोटाले की जांच शुरू होने के करीब दस दिन बाद ही सत्यम शर्मा ने शादी कर ली। उसका एक फोटो सामने आया है, जिसमें वह अपनी नवविवाहिता के साथ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर उसके निलंबन के बाद की है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि कार्रवाई के बावजूद वह खुलेआम सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होता रहा।
सत्यम शर्मा मूल रूप से छिंदवाड़ा के विद्युत कॉलोनी का निवासी है। निलंबन से पहले वह बटालियन में अपने विवाह के निमंत्रण भी बांट रहा था। 12 नवंबर को निलंबित किए जाने के बाद जैसे ही उसे जांच की भनक लगी, वह फरार हो गया। इसके बाद 23 नवंबर को छिंदवाड़ा में उसके विवाह समारोह के आयोजन की जानकारी सामने आई। दावा किया जा रहा है कि उसी दिन उसने विवाह संपन्न किया और पार्टी भी आयोजित की गई।
आरोपी सत्यम शर्मा का परिवार पुलिस विभाग में प्रभावशाली रहा है। उसके पिता और दादा पहले पुलिस सेवा में रह चुके हैं। इसके अलावा उनके परिवार का छिंदवाड़ा में ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार भी है। पिता की मृत्यु के बाद सत्यम को वर्ष 2018 में अनुकंपा नियुक्ति के तहत एसएएफ की छठी बटालियन में लिपिक पद पर नियुक्त किया गया था।
घोटाले की जांच शुरू होने के करीब दस दिन बाद ही सत्यम शर्मा ने शादी कर ली। उसका एक फोटो सामने आया है, जिसमें वह अपनी नवविवाहिता के साथ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर उसके निलंबन के बाद की है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि कार्रवाई के बावजूद वह खुलेआम सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होता रहा।
सत्यम शर्मा मूल रूप से छिंदवाड़ा के विद्युत कॉलोनी का निवासी है। निलंबन से पहले वह बटालियन में अपने विवाह के निमंत्रण भी बांट रहा था। 12 नवंबर को निलंबित किए जाने के बाद जैसे ही उसे जांच की भनक लगी, वह फरार हो गया। इसके बाद 23 नवंबर को छिंदवाड़ा में उसके विवाह समारोह के आयोजन की जानकारी सामने आई। दावा किया जा रहा है कि उसी दिन उसने विवाह संपन्न किया और पार्टी भी आयोजित की गई।
जांच के बीच गायब, पुलिस पर उठे सवाल
घोटाले का खुलासा होने तक सत्यम बटालियन में कार्यरत था और यात्रा भत्ता शाखा में काम कर रहा था। जांच के आदेश मिलते ही उसका अचानक गायब हो जाना कई संदेह पैदा करता है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी न होना रांझी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार, सत्यम शर्मा का रसूख ही उसकी गिरफ्तारी में बाधा बन रहा है। घोटाले के बाद भी वह नरसिंहपुर जिले तक बारात ले जाने और विवाह कार्यक्रम आयोजित करने में सफल रहा। इस पूरे घटनाक्रम ने जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को भी संदेह के घेरे में ला दिया है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button