Madhya Pradesh

जबलपुर में कुल्हाड़ी से गर्दन काटने की कोशिश कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ साल बाद बरगी पुलिस के शिकंजे में आया इनामी बदमाश

कुल्हाड़ी से गर्दन काटने की कोशिश कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ साल बाद बरगी पुलिस के शिकंजे में आया इनामी बदमाश

जबलपुर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को बरगी पुलिस ने आखिरकार डेढ़ साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और किसी भी डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल नहीं कर रहा था, लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी का सुराग मिल गया। बरगी पुलिस ने गोंदिया पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भेज दिया।

पूरा मामला थाना बरगी क्षेत्र के ग्राम देवद्वार सालीवाड़ा का है। जहां 1 जनवरी 2025 को पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया था। शिकायतकर्ता मूलचंद बरकडे ने पुलिस को बताया था कि गांव में पुराने विवाद को लेकर सतिराम बरकडे ने घुर सिंह बरकडे पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार किया, जिससे घायल गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद बरगी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी, लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी, मगर आरोपी हाथ नहीं आया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साधनों का उपयोग तक बंद कर दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए थे। साथ ही आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इसके बाद और के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सतिराम उर्फ सतिलाल बरकडे गोंदिया में छिपा बैठा है। सूचना मिलते ही बरगी पुलिस की टीम तत्काल रवाना हुई और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल जबलपुर भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश दोहरे, उप निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ अहिरवार, आरक्षक मिथिलेश जायसवाल, अजय शर्मा और राजेश मेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बरगी पुलिस की इस कार्रवाई को फरार अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button